मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीज, गुलाब जैसा खिल जाएगा चेहरा
बदलते मौसम में केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह आयुर्वेद की मुल्तानी मिट्टी इसका अचूक इलाज है.
आयुर्वेद में इसे 'मृत्तिका' कहा जाता है. सौंदर्य बढ़ाने के लिए इसे सभी मिट्टियों में सबसे ऊपर रखा गया है.
इसमें त्वचा से तेल और गंदगी को बाहर निकालने की शक्ति होती है. इसके रोगनाशक इन्फेक्शन कम करते हैं.
अगर चेहरे पर बहुत मुहांसे हैं, तो मुल्तानी मिट्टी को नीम के पाउडर और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं.
इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं. इससे धीरे-धीरे मुंहासे कम होने लगते हैं और दाग भी हल्के पड़ जाते हैं.
ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी को चंदन पाउडर और खीरे के रस के साथ मिलाकर लगाएं.
गर्मियों में सनबर्न होने पर टमाटर का रस और एलोवेरा जेल को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाएं.
बढ़ती झुर्रियों को रोकने के लिए आंवला पाउडर और गुलाब जल को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं.
मुल्तानी मिट्टी को हफ्ते में दो बार से ज्यादा न लगाएं, वरना स्किन ड्राई हो सकती है.
मुल्तानी मिट्टी का पैक धोने के बाद हमेशा चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि त्वचा की नमी बनी रहे.