एक ऐसी अजीबोगरीब जनजाति, जहां लड़कियों के जवान होते ही काट दिया जाता है ये अंग
आपने कई अनोखी और अद्भुत जनतियों के बारे में सुना होगा. इनमें से कुछ जनजातियां आम लोगों से जुड़ चुकी हैं तो कुछ आज भी अलग-अलग है.
ऐसे में इन जनजातियों की परंपराएं और रीति-रिवाज आम लोगों से काफी अलग हैं. लेकिन कुछ परंपराएं इतनी खतरनाक हैं कि उनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे.
अफ्रीका के इथियोपिया में एक आदिवासी जनजाति रहती है जिसे दुनिया की सबसे क्रूर ट्राइब माना जाता है. इन जनजाति का नाम मुर्सी जनजाति है.
मुर्सी जनजाति दक्षिणी इथियोपिया की ओमो घाटी में लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में रहती है. इस जनजाति की आबादी लगभग 10,000 है और ये लोग परंपराओं के प्रति बहुत वफादार है
मुर्सी जनजाति खेती और मवेशी पालन करके अपनी जीवन यापन करती है जहां गायों को विशेष रूप से धन और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है.
उनकी उग्र छवि का मुख्य कारण उनकी हिंसक परंपराएं और बाहरी लोगों के प्रति आक्रामक रवैया है.
ये लोग आधुनिक दुनिया से बिल्कुल अलग हैं और आज भी अपनी सदियों पुरानी परंपराओं पर विश्वास करते हैं. इनकी सबसे खतरनाक परंपरा है छोटी लड़कियों के होंठ काटकर उनमें मिट्टी की डिस्क डाल देना.
दरअसल, जब कोई लड़की यौवन की अवस्था में पहुंचती है, यानी जवान हो जाती है, तो उसके निचले होंठ में एक गहरा छेद कर दिया जाता है.
फिर धीरे-धीरे आकार बढ़ाने वाली मिट्टी की एक गोलाकार डिस्क डाली जाती है जिससे होंठ फैल जाते हैं और लटक जाते हैं. यह प्रक्रिया बहुत दर्दनाक होती है लेकिन इस जनजाति में इसे सुंदरता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है.
इस परंपरा की शुरुआत के पीछे की वजह भी बेहद चौंकाने वाली है. पुराने समय में जब इस जनजाति की महिलाओं को गुलाम बनाया जाता था. खूबसूरत महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया जाता था.
ऐसे में वे खुद को बदसूरत दिखाने के लिए अपेन होंठ काटने लगती थीं ताकि वे गुलामी व्यहार से बच सकें. इसी वजह से धीरे-धीरे यह एक सांस्कृतिक परंपरा बन गई जो आज भी जारी है.