आखिर कौन है वो जानवर जो सिर्फ 20 मिनट सोता है?
जिराफ
अपनी लंबी गर्दन के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन क्या आपको पता है कि यह दुनिया के उन जानवरों में से है जो सबसे कम सोते हैं?
हैरानी की बात यह है कि एक वयस्क जिराफ पूरे 24 घंटे में औसतन केवल 20 से 30 मिनट ही सोता है. है न ताज्जुब की बात!
जिराफ हमारी तरह घंटों तक नहीं सोता. वह 4-5 मिनट की छोटी-छोटी झपकियां (Power Naps) लेता है और अपनी नींद पूरी कर लेता है.
जंगल में खतरा ज्यादा होता है, इसलिए जिराफ अक्सर खड़े-खड़े ही अपनी थकान मिटा लेता है. इस दौरान वह अपनी आंखें आधी बंद रखता है.
सोते समय भी जिराफ के कान लगातार हिलते रहते हैं. हल्की सी आहट होते ही वह तुरंत चौकन्ना होकर भागने के लिए तैयार हो जाता है.
जब जिराफ को लगता है कि माहौल सुरक्षित है, तब वह जमीन पर बैठता है और अपनी लंबी गर्दन को मोड़कर अपनी ही पीठ पर टिका देता है.
जमीन पर बैठकर गहरी नींद लेना जिराफ के लिए जानलेवा हो सकता है. लेटी हुई हालत में अगर शिकारी हमला कर दे, तो उसे खड़े होने में ही 1-2 मिनट लग जाते हैं.
शेर और तेंदुए जैसे शिकारियों से बचने के लिए कुदरत ने जिराफ को इस तरह ढाला है कि वह बहुत कम सोकर भी एकदम अलर्ट और एक्टिव रहता है.
दिलचस्प बात यह है कि चिड़ियाघर के जिराफ, जिन्हें पता है कि वे सुरक्षित हैं, वहां वे बड़े आराम से 4 से 5 घंटे तक सो लेते हैं.