ऐसा अनोखा मंदिर, जहां कंकाल स्वरूप में विराजमान हैं मां, रूप बदलकर करती हैं चमत्कार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित बलारी माता मंदिर आस्था और रहस्यमय मान्यताओं का केंद्र है.
इस मंदिर की सबसे अनोखी विशेषता यहां विराजित माता बलारी की प्रतिमा है, जो कंकाल स्वरूप में दिखाई देती है.
यह रूप माता की जागृत शक्ति और उनके अद्भुत स्वरूप का प्रतीक माना जाता है. भक्तों का मानना है कि माता दिनभर में अपने तीन अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देती हैं.
वह भक्तों को सुबह बाल रूप, दोपहर में युवा रूप और रात को वृद्ध रूप में दर्शन देती हैं. मंदिर के मुख्य महंत प्रयाग भारती बताते हैं कि माता की कृपा से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है.
यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि शक्ति और श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है, जहां भक्त अपनी आस्था के साथ माता के अलौकिक दर्शन करने आते हैं.
यह एक प्राचीन मंदिर है. इसकी कई मान्यताएं हैं. यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है.
सबसे अनोखी बात यह है कि माता यहां अलग-अलग रूप में दर्शन देती हैं. नवरात्रि में यहां भव्य मेला लगता है.
जंगल के बीच में बना यह मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है. मंदिर से जुड़ी एक लोककथा के अनुसार, लाखा बंजारा नामक व्यापारी को माता के दिव्य दर्शन प्राप्त हुए थे.
कथा के मुताबिक जब लाखा बंजारा अपनी बैलगाड़ी के साथ एक झरने के पास रुके, तो माता ने उसकी पुत्री के साथ खेलना शुरू किया.
जब माता चलने लगीं, तो उन्होंने लाखा बंजारे से पीछे मुड़कर न देखने का आग्रह किया, लेकिन जैसे ही लाखा ने पीछे देखा, माता वहीं स्थायी रूप से प्रतिष्ठित हो गईं और तब से यह स्थान एक पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध हो गया.
यह मंदिर सिर्फ धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र भी है. नवरात्रि के सातवें दिन यहां विशाल मेला आयोजित किया जाता है.