खून जैसी लाल नदियां; दैवीय प्रकोप या विज्ञान का खेल?
दुनिया में कई ऐसी नदियां और झीलें हैं, जिनका पानी नीला या पारदर्शी नहीं, बल्कि खून की तरह बिल्कुल लाल दिखाई देता है.
रूस के साइबेरिया की दालदीकान नदी का पानी एक बार अचानक से गाढ़ा लाल हो गया था, जिससे स्थानीय लोग खौफ में आ गए थे.
जांच में पता चला कि यह कोई चमत्कार नहीं था बल्कि पास की निकेल फैक्ट्री की पाइपलाइन से केमिकल वेस्ट लीक होकर नदी में मिल गया था.
चीन के लुओयांग शहर की जियान नदी की धारा भी एक सुबह अचानक पूरी तरह से 'खून' की तरह लाल रंग में बदल गई थी.
इसकी वजह भी इंसानी लापरवाही थी. दो अवैध कपड़ा रंगने वाली फैक्ट्रियों ने चोरी-छिपे लाल केमिकल और कचरे को नदी में बहा दिया था.
अर्जेंटीना की रियो चिली नदी का पानी हमेशा लाल रहता है, लेकिन इसके पीछे प्रदूषण नहीं बल्कि एक अनोखी कुदरती वजह है.
इस नदी के पानी में आयरन ऑक्साइड (लोहे के अंश) की मात्रा बहुत ज्यादा है, जो पानी को प्राकृतिक रूप से जंग जैसा लाल रंग देती है.
महाराष्ट्र की ऐतिहासिक लोनार झील का पानी साल 2020 में रातोंरात बदलकर गुलाबी और फिर सुर्ख लाल हो गया था.
वैज्ञानिकों के अनुसार, पानी में खारेपन की अधिकता और 'हेलोआर्किया' नामक सूक्ष्मजीवों व विशेष लाल शैवाल (Algae) के बढ़ने से ऐसा हुआ था.