जानें, हिमाचल के किन झीलों से आती हैं बांसुरी की आवाज 

हिमाचल के स्पिती में स्थित चंद्रताल झील को देखने के लिए कई टुरिस्ट आते हैं. यहां की खुबसुरती हर किसी का मन मोह लेती हैं

 लोक कथाओं में  चंद्रताल झील का जिक्र कई बार आता है. जिनमें से एक हैं, बांसुरी की धुन

ये झील लोसर गांव के साथ लगती पहाड़ी पर है और इसकी ऊंचाई 14 हजार फुट है.  यहां की खूबसूरती देख सैलानियों की सारी थकान दूर हो जाती है

चंद्रताल झील को लेकर पूरे इलाके में कई तरह की लोक कथाएं बताई जाती है

कहते हैं कि आज भी यहां रात के समय झील में नहाने के लिए परियां आती हैं और पुराने समय में एक चरवाहे को भी परी से प्यार हो गया था

परी को जब इस बात का पता चला कि चरवाहा शादीशुदा है तो वह उसे छोड़कर चली गई थी और इसी वियोग में  चरवाहे ने दम तोड़ दिया था