National Parents Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है माता-पिता को समर्पित यह खास दिन?
मां-पिता हमें बिना किसी स्वार्थ के प्यार करते हैं. उनका साया जीवन भर हमारे ऊपर आशीर्वाद की तरह रहता है. वे हमारे पहले शिक्षक, पहले दोस्त और सबसे बड़े समर्थक होते हैं.
पेरेंट्स डे को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में 8 मई 1973 को मनाया गया. वहां इसे माता-पिता के सम्मान में खास पर्व के रूप में मनाया जाता है.
अमेरिका में 1994 में पेरेंट्स डे मनाने की शुरुआत हुई. वहां इसे हर साल जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है और यही परंपरा अब कई देशों में फैल चुकी है.
फिलीपींस में पेरेंट्स डे दिसंबर महीने के पहले सोमवार को मनाया जाता है. हर देश में यह दिन अलग तारीखों पर माता-पिता के योगदान को सम्मान देने के लिए चुना गया है.
मां-बाप ही ऐसे होते हैं जो बिना किसी स्वार्थ के अपने बच्चों के लिए सबकुछ कुर्बान कर देते हैं. वे भगवान का दूसरा रूप माने जाते हैं. इस दिन उन्हें सम्मान और प्रेम देना एक छोटा-सा धन्यवाद है.
आप इस दिन मां-पापा के लिए उनकी पसंद का खाना बना सकते हैं, उन्हें डिनर पर ले जा सकते हैं या कोई सरप्राइज़ गिफ्ट देकर उनका दिन खास बना सकते हैं.
चाहे उनके साथ समय बिताना हो, पुरानी फोटो एल्बम देखनी हो या बचपन की यादें ताजा करनी हों, ये छोटी बातें भी माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं.
अगर आप कहीं बाहर नहीं जाना चाहते, तो घर पर ही उनकी पसंद की पुरानी फिल्म लगाएं, कुछ हल्का-फुल्का स्नैक्स बनाएं और साथ में हँसी-खुशी भरा समय बिताएं.
हर दिन माता-पिता को धन्यवाद देना चाहिए, लेकिन पेरेंट्स डे एक ऐसा अवसर है जब हम उन्हें खास महसूस करवा सकते हैं. आज ही उनके लिए कुछ स्पेशल कीजिए.