National Sports Day: भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है? हॉकी नहीं है इसका जवाब

हमने बचपन से सुना है कि भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है. लेकिन सच्चाई कुछ और है.

हॉकी में भारत ने 1928 से 1956 तक लगातार 6 ओलंपिक गोल्ड जीते.

इसी सुनहरे दौर के चलते लोगों ने मान लिया कि हॉकी ही राष्ट्रीय खेल है.

लेकिन हकीकत ये है कि भारत सरकार ने कभी भी हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया.

2020 में एक RTI के जवाब में सरकार ने साफ किया कि भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है.

सरकार ने कहा कि सभी खेल बराबर हैं, किसी एक को ऊपर नहीं रखा जा सकता.

यानी न तो क्रिकेट, न फुटबॉल और न ही हॉकी, भारत का कोई भी राष्ट्रीय खेल नहीं है.

हॉकी को “राष्ट्रीय खेल” कहना सिर्फ एक पुरानी गलतफहमी है.

तो अब अगली बार कोई पूछे, भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है? जवाब होगा “भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नहीं है.”