व्रत में भी कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर, डायबिटीज मरीज ऐसे रखें नवरात्रि का उपवास

नवरात्रि के व्रत रखना चाहते हैं, लेकिन डायबिटीज की वजह से डर रहे हैं? आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे सुरक्षित रूप से व्रत रख सकते हैं.

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान, दोनों का मानना है कि डायबिटीज के मरीज सही सावधानियों के साथ व्रत रख सकते हैं.

व्रत का मतलब भूखा रहना नहीं है. हर 2-3 घंटे में कुछ पौष्टिक और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन करते रहें.

समा के चावल, कुट्टू का आटा, उबली शकरकंद, मखाने और पनीर जैसे खाद्य पदार्थ आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

व्रत में डिहाइड्रेशन से बचें. पानी के अलावा नारियल पानी, बिना शक्कर वाला नींबू पानी या छाछ पीते रहें.

व्रत में तली-भुनी चीजें खाने से बचें. इसकी बजाय उबली हुई या हल्की भुनी हुई चीजें खाएं, जो शुगर को कंट्रोल में रखेंगी.

चीनी की जगह प्राकृतिक मिठास जैसे गुड़ या स्टीविया का इस्तेमाल करें, जो आपके शुगर लेवल को नहीं बढ़ाएगा.

व्रत के दौरान भी अपनी दवाएं समय पर लें. अगर आप इंसुलिन लेते हैं, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें.

व्रत शुरू करने से पहले और बीच-बीच में अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके.

व्रत शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें. वह आपकी सेहत के हिसाब से सही डाइट प्लान बता सकते हैं.