कौन है IAS नेहा ब्याडवाल ? सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर क्यों भड़के लोग
इन दिनों आईएएस नेहा ब्याडवाल की काफी चर्चा हो रही है और उनसे जुड़े एक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी छिड़ गई है.
नेहा ब्याडवाल एक IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने 2021 में बहुत ही कम उम्र में UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में 569वीं रैंक लाने की वजह से खबरों में रही थीं.
उनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ, लेकिन उनकी परवरिश छत्तीसगढ़ में हुई और नेहा ने अपनी एजुकेशन जयपुर, भोपाल, छत्तीसगढ़ से पूरी की है.
नेहा ब्याडवाल ने UPSC सिविल सर्विसेज 2021 के परीक्षा में 260वीं रैंक हासिल की और साल 2023 में भी नेहा का नाम शामिल था तथा इस साल भी नेहा ने 569वीं रैंक हासिल की थी.
अभी नेहा गुजरात कैडर की IAS हैं और गुजरात के भरुच में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर सेवाएं दे रही हैं.
गुजरात सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नेहा का जन्म साल 1999 में हुआ था जिसके हिसाब से जब 2021 में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की, उस वक्त वो 22 साल की थीं.
इस बीच नेहा इन दिनों चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि ट्विटर पर एक यूजर ने नेहा ब्याडवाल की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि नेहा ब्याडवाल 24 साल में देश की सबसे युवा महिला IAS ऑफिसर बनी हैं और उन्होंने 3 साल तक फोन का इस्तेमाल नहीं किया था.
इस पोस्ट पर एक यूजर ने ऐसा कमेंट किया कि उसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया.
इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि, UPSC के इस कल्चर को खत्म करने की जरूरत है. अपने 24*7 रट्टा मारने वाले स्टडी रूम के बाहर भारत कैसे चलता है इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं रखने वाले मनोरोगी फिर जनता पर शासन करते हैं.