क्यों नेपाल सरकार ने लिया 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बैन करने का फैसला?

नेपाल सरकार फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने जा रही है.

ये फैसला गुरुवार को नेपाल के IT मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया.

नेपाल सरकार ने साफ कर दिया है कि जो प्लेटफॉर्म रजिस्ट्रेशन नहीं करेंगे, वे देश में काम नहीं कर पाएंगे.

फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स (ट्विटर), रेडिट और लिंक्डइन जैसी बड़ी कंपनियां इस लिस्ट में शामिल हैं.

सरकार ने 7 दिन का वक्त दिया था, लेकिन 26 कंपनियों ने समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया.

आईटी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन सभी को बैन करने का फैसला हुआ.

आईटी मंत्रालय ने नेपाल टेलीकॉम को चिट्ठी लिखकर इन प्लेटफॉर्म्स को डी-एक्टिवेट करने का आदेश दिया है.

दूसरी ओर, टिकटॉक, वाइबर, विटक, निंबज और पोपो लाइव ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है.

टेलीग्राम और ग्लोबल डायरी ने भी आवेदन किया है, जिन्हें जल्द सूचीबद्ध किया जाएगा.

बैन के बाद नेपाल में सोशल मीडिया यूज़र्स पर बड़ा असर पड़ेगा, चैटिंग से लेकर बिजनेस तक.

फिलहाल बैन की गई कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. आगे के हालात देखने होंगे.