भारत की 9 शख्सियत को नोबेल प्राइज; देखें लिस्ट

1913 में रविंद्रनाथ टैगोर (लिटरेचर) अपने कविता संग्रह गीतांजलि के लिए पहले एशियाई नोबेल विजेता बने.

1930 में सी.वी. रमन (फिजिक्स) अपने रमन प्रभाव की खोज के लिए विजेता बने. यह खोज बताती है कि प्रकाश की तरंगदैर्घ्य कैसे बदलती है.

1968 में हर गोविंद खुराना (चिकित्सा) अपने DNA और प्रोटीन संश्लेषण से जुड़ी खोज के लिए नोबेल विजेता बने. उन्होंने पहला कृत्रिम जीन बनाया.

1979 में मदर टेरेसा (पीस),कोलकाता में गरीबों की मदद के लिए काम करने के लिए नोबेल विजेता बनी.

1983 में सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (फिजिक्स) अपने तारों के सिद्धांत (चंद्रशेखर सीमा) के लिए पुरस्कृत हुए.

1998 में अमर्त्य सेन (इकोनॉमिक्स) अपने गरीबी और विकास के अध्ययन से जुड़े क्षमता आधारित अप्रोच के लिए नोबेल विजेता बने.

2009 में वैंकट्रमन रामकृष्णन (केमिस्ट्री) अपने राइबोसोम की संरचना की खोज के लिए विजेता बने.

2014 में कैलाश सत्यार्थी (पीस),बच्चों के अधिकारों और बाल मजदूरी के खिलाफ काम करने के लिए पुरस्कृत हुए.

2019 में अभिजीत बनर्जी (इकोनॉमिक्स), गरीबी कम करने के लिए नए प्रयोगों के लिए नोबेल विजेता बने.