Ganesh Chaturthi 2025: मुंबई ही नहीं, इन जगहों पर भी सजाएं जाते हैं गणपति पंडाल, भक्ति की दिखती है अनोखी झलक

कल यानी 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम रहेगी. हर जगह पंडाल सजेंगे और बप्पा की आराधना होगी.

मुंबई के गणपति पंडालों की तो पूरी दुनिया दीवानी है. यहां हर गली-मोहल्ले में बप्पा का अलग ही जलवा देखने को मिलता है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं मुंबई के अलावा भी कई ऐसी जगह है जहां गणपति का पंडाल लगाया जाता है.

मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर और लालबागचा राजा सबसे ज्यादा फेमस हैं. यहां दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं.

पुणे का दगडूशेठ हलवाई गणपति भी पूरे देश में मशहूर है. यहां बप्पा की सोने-चांदी से सजी मूर्ति भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है. पुणे में गणेश चतुर्थी के दौरान भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की धूम रहती है.

अहमदाबाद में भी गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. यहां हर धर्म और समुदाय के लोग मिलकर बप्पा की पूजा करते हैं.

यहां की खासियत है कि भक्त एक साथ भजन गाते हैं और माहौल भक्ति से सराबोर हो जाता है.

गोवा सिर्फ पार्टी और बीचेस के लिए ही नहीं, बल्कि गणेश चतुर्थी की रौनक के लिए भी जाना जाता है.

यहां लोग अपने घरों और पंडालों में गणपति की स्थापना करते हैं और खास पूजा-पाठ करते हैं. इस दौरान पूरा गोवा भक्ति में रंग जाता है.