बेकार समझकर फैंक देते हैं पपीते का बीज तो अब ना करें ये गलती, सेहत से जुड़ी समस्याओं को करेगा दूर

पपीते को हम सब हेल्दी फल मानते हैं, लेकिन इसके छोटे-छोटे काले बीज भी किसी औषधि से कम नहीं होते. ये बीज प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन C से भरपूर होते हैं.

पपीते के बीज लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. शराब या ज्यादा दवाइयों से लिवर को जो नुकसान होता है, उससे ये बचाव करते हैं.

इन बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी होती है. यानी ये अर्थराइटिस, अस्थमा जैसी दिक्कतों को कम करने में मददगार हैं.

ये बीज शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल निकालते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं. नतीजा, हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है.

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी शीनील के मुताबिक, पपीते को बीजों के साथ खाने से बॉडी डीटॉक्स होती है. ये टॉक्सिन्स और हानिकारक कीटाणुओं को बाहर निकाल देते हैं.

इन बीजों में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है. कब्ज की समस्या में भी ये असरदार हैं.

डॉ. कनिका नारंग कहती हैं कि इन बीजों में फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स और फेनोलिक एसिड पाए जाते हैं. इसी वजह से ये औषधि की तरह काम करते हैं.

पपीते के बीज खाते समय इन्हें चबाना नहीं चाहिए. अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो इनका सेवन बिल्कुल न करें.

पपीते के बीज छोटे जरूर हैं लेकिन फायदे बड़े-बड़े हैं. डाइट में इन्हें सीमित मात्रा में शामिल करें और शरीर को रखें फिट और हेल्दी.