बिना इंटरनेट के भी अब कंप्यूटर सुरक्षित नहीं… एक नया खतरा चुपचाप दस्तक दे चुका है! जानें इससे कैसे बचें

अब तक आप सोचते थे कि बिना इंटरनेट कनेक्शन के सिस्टम सुरक्षित होता है? तो अब सावधान हो जाइए, क्योंकि एक नया रैंसमवेयर इस सोच को तोड़ चुका है.

इस खतरनाक साइबर अटैक का नाम है Mamona Ransomware – जो बिना इंटरनेट के भी आपके कंप्यूटर को लॉक कर सकता है.

Mamona, Windows के ping कमांड का दुरुपयोग करता है और बिना किसी ऑनलाइन कम्युनिकेशन के फाइलों को एन्क्रिप्ट कर देता है.

यह खतरा उन कंप्यूटरों को भी निशाना बना रहा है जो इंटरनेट से पूरी तरह कटे हुए हैं – यानी एयर-गैप्ड सिस्टम भी अब सेफ नहीं हैं.

यह रैंसमवेयर USB ड्राइव्स, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क जैसे फिजिकल डिवाइसेज़ के ज़रिए फैलता है. जैसे ही कोई संक्रमित डिवाइस कनेक्ट होती है, यह एक्टिव हो जाता है.

एक बार सक्रिय हो जाने पर यह सिस्टम में फाइलों को लॉक करता है और एक फिरौती मैसेज दिखाता है, जिसमें स्कैन करने के लिए QR कोड या ईमेल संपर्क शामिल होता है.

इसे न तो इंटरनेट से निर्देश लेता है, न ही पारंपरिक एंटीवायरस इसे पकड़ पाते हैं. और सबूत मिटा देने के बाद पहचानना और भी मुश्किल हो जाता है.

इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है – अनजान USB डिवाइस से दूरी, अपडेटेड सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर और नियमित बैकअप. सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है.

अब साइबर अटैक सिर्फ ऑनलाइन नहीं होते. हर कनेक्शन, हर पोर्ट बन सकता है रास्ता. सावधान रहें, सतर्क रहें, और दूसरों को भी जागरूक करें.