अचूक देसी नुस्खा! आयुर्वेदिक रत्न जायफल करेगा कई समस्याओं का उपाय
जायफल सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे आयुर्वेद में 'आयुर्वेदिक रत्न' कहा गया है. यह शरीर, मन और आत्मा तीनों के लिए अमृत माना जाता है.
जायफल की तासीर गर्म होती है और यह वात शामक औषधि है. यह शरीर में वात और कफ दोषों को संतुलित करने में मदद करता है.
अगर नींद आने में परेशानी होती है तो जायफल का चूर्ण रात को दूध के साथ मिलाकर लें. यह मस्तिष्क को शांत करता है, जिससे नींद अच्छी आती है.
जायफल त्वचा की चमक बढ़ाता है. मुंहासे और काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए जायफल का इस्तेमाल रामबाण है.
कच्चे दूध के साथ थोड़े से जायफल को घिसकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें. एलोवेरा लगाना न भूलें!
दांतों में दर्द और मसूड़ों में सूजन होने पर जायफल आराम देता है. इसमें दर्द निवारक और सूजन कम करने की क्षमता होती है.
जायफल के तेल में रुई भिगोकर जहां दर्द है, वहां लगाएं. जायफल की तीखी खुशबू और गुण दर्द को तुरंत खींच लेते हैं.
सर्दी-जुकाम और बलगम होने पर भी जायफल का इस्तेमाल कारगर है. यह उपाय बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयोगी है.
ऐसी स्थिति में जायफल के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर लेना चाहिए, या फिर दूध में मिलाकर भी ले सकते हैं. यह कफ को बाहर निकालने में मदद करता है.
जायफल में न्यूरो सुरक्षात्मक गुण होते हैं. इसका नियमित सेवन मस्तिष्क को संतुलित करने और तनाव को कम करने में मददगार होता है.