ऑफिस में हर 30 मिनट में करें ये 2 काम, सेहत रहेगी बेहतर
ऑफिस हो या घर, हम दिन का ज़्यादातर वक्त बैठे-बैठे गुज़ार देते हैं. ये आदत सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाती है.
आयुर्वेद के अनुसार, ज़्यादा बैठने या आलस्य से वात दोष बढ़ता है. यह रक्त प्रवाह, पाचन शक्ति को प्रभावित करता है.
घंटों एक ही जगह बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ता है और कमर दर्द आम हो जाता है.
हर 30-40 मिनट में उठकर 2 मिनट चलें. रोज़ाना भुजंगासन या शशांकासन करें. तिल के तेल से हल्की मालिश भी फायदेमंद है.
लंबे समय तक बैठने से पाचन अग्नि कमजोर पड़ती है, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और चर्बी जमा होने लगती है.
सुबह खाली पेट नींबू-शहद वाला गुनगुना पानी लें. भोजन करने के बाद कम से कम 100 कदम ज़रूर चलें.
बैठने से ब्लड में ग्लूकोज़ का उपयोग नहीं हो पाता और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है.
हर घंटे एक बार स्ट्रेचिंग करें. खाने में लौकी, मेथी दाना और दालचीनी जैसी चीजें शामिल करें जो ग्लूकोज़ को नियंत्रित करती हैं.
लगातार बैठने से गैस, कब्ज और पेट फूलना बहुत आम हो जाता है, जो वात दोष का सीधा परिणाम है.
भोजन के बाद त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है और पेट साफ रखता है.