भारत ने बनाया ये कैसा रिकॉर्ड! UK और US को भी छोड़ दिया पीछे
ऑफिस में 8–9 घंटे साथ काम करते हुए कई बार रिश्ते दिल तक पहुंच जाते हैं. इसी पर हुई एक स्टडी ने चौंकाने वाले नतीजे सामने रखे हैं.
एशली मैडिसन की इंटरनेशनल रिपोर्ट में सामने आया कि भारत ऑफिस रोमांस में दुनिया में दूसरा सबसे आगे है.
यह स्टडी 11 देशों में की गई- ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, इंडिया, इटली, ब्राजील, मेक्सिको, स्विट्जरलैंड, स्पेन, UK और US.
13,581 लोगों पर हुई इस स्टडी में पता चला कि मेक्सिको में 43% लोग ऑफिस रोमांस करते हैं और इसलिए वो नंबर 1 पर है.
भारत 40% के साथ दुनिया में दूसरे नंबर पर रहा. यानी 10 में से 4 लोग दफ्तर में किसी को पसंद करने लगते हैं.
स्टडी में ये भी पाया गया कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ऑफिस रोमांस का प्रतिशत थोड़ा कम है.
ऑफिस रोमांस कई रूपों में दिखता है- हमउम्र लोगों का प्यार, कम–ज़्यादा उम्र का रिश्ता, शादीशुदा लोगों के अफेयर या फिर फेवरटिज़्म वाले रिलेशन.
ये अच्छा है या बुरा? ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि रिश्ता कैसा है और उसका एंड कैसे होता है. सिंगल–सिंगल कपल शादी तक पहुंच जाते हैं, लेकिन शादीशुदा–सिंगल रिश्ते अक्सर परेशानी देते हैं.
भारत में ऑफिस रोमांस Illegal नहीं है, लेकिन ज्यादातर कंपनियां इसे पॉलिसी में डिस्करेज करती हैं. इसलिए सावधानी और प्रोफेशनलिज्म सबसे जरूरी है.