तिलहन किसान बस सेव करें एक WhatsApp नंबर, हो जाएगा हर समस्या का उपाय
किसानों की मदद के लिए 'Oilseeds Kisaan Mitra' नाम की एक अनोखी डिजिटल पहल शुरू की गई है.
किसानों को कोई नया ऐप डाउनलोड नहीं करना है. वे सीधे WhatsApp के जरिए इसका लाभ ले सकते हैं.
यह एक WhatsApp आधारित AI चैटबॉट सेवा है, जो किसानों को चौबीसों घंटे मुफ्त और सटीक वैज्ञानिक देगा.
किसान अपने फोन में +91 4024598180 नंबर को सेव करें और WhatsApp पर अपनी भाषा में 'हेलो' लिखकर भेजें.
इस चैटबॉट के माध्यम से किसानों को प्रमुख तिलहन फसलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी तुरंत मिलेगी.
यह AI टूल किस्म चुनने, बुवाई, सिंचाई प्रबंधन, रोग-कीट नियंत्रण और कटाई पर वैज्ञानिक सलाह देता है.
यह पहली बार है जब देश के शीर्ष कृषि संस्थानों का शोध सीधे किसानों के WhatsApp तक पहुंच रहा है.
इस प्रणाली में ICAR-NSRI, ICAR-IIGR और ICAR-IIRMR जैसे कई बड़े संस्थानों का डेटा शामिल है.
इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश में घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ाना है, ताकि आयात पर निर्भरता को कम हो सके.
वैज्ञानिकों का ज्ञान अब सीधे आपके खेत तक पहुंच चुका है. इस नंबर को अभी सेव करें और स्मार्ट खेती की शुरुआत करें.