इस खास दिन पर आप भी जान लिजिए पिता का संबंध किस ग्रह से होता है?
पिता के संघर्ष से हमें जीवन में शिक्षा, सम्मान, सफलता और सुख की प्राप्ति होती है.
शास्त्र और वेदों में पिता को भगवान समान माना गया है.
हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है, जोकि इस बार 15 जून 2025 को है.
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह को एक विशेष उपाधि प्राप्त है.
इसी तरह सूर्य का संबंध पिता से होता है, क्योंकि पिता के समान ही सूर्य जगत का पोषण करते हैं.
ज्योतिष के अनुसार पिता से अच्छे और मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए सूर्य ग्रह से जुड़े उपाय करने की सलाह दी जाती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पिता के साथ आपके संबंध कैसे हैं, इसका पता कुंडली में सूर्य की स्थिति से भी समझा जा सकता है.
कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर पिता-पुत्र के संबंधों में खटास आती है. साथ ही मान-सम्मान और यश की कमी भी होती है.
पिता के साथ जिनके संबंध अच्छे नहीं होते या जो लोग अपने पिता का सम्मान नहीं करते, उन्हे सूर्य की कृपा प्राप्त नहीं होती.पिता के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने के लिए
रविवार के दिन नहाने के बाद सूर्य देव को जल से अर्घ्य देना चाहिए. गुड़ का दान करना चाहिए.