आजकल ठगों के हथकंडे लगातार बदल रहे हैं और साइबर अपराधी लोगों को लूटने के लिए नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं
हाल ही में एक नया मामला सामने आया है जिसमें केवल व्हाट्सऐप पर दी गई एक छोटी-सी परमिशन से आपका पूरा बैंक अकाउंट खाली हो सकता है
साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ठग व्हाट्सऐप के जरिए यूजर्स को किसी लिंक पर क्लिक करने या किसी ऐप को इंस्टॉल करने के लिए कहते हैं
जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, उसके मोबाइल में एक हानिकारक ऐप डाउनलोड हो जाता है. इस ऐप को फोन की Accessibility Permission और Notification Access जैसी महत्वपूर्ण परमिशन दे दी जाती है
इसके बाद ठग आपके बैंकिंग ऐप्स और ओटीपी तक की जानकारी आसानी से हासिल कर लेते हैं
यहां तक कि अगर आपने अपने बैंक खाते में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन या ओटीपी सुरक्षा भी लगा रखी है, तब भी ठग आपके मैसेज पढ़कर ऑटोमेटिकली पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं
ऐसे मामलों में पीड़ितों को तब तक पता नहीं चलता जब तक उनका बैंक अकाउंट खाली नहीं हो जाता
साइबर सुरक्षा एजेंसियां बार-बार चेतावनी दे रही हैं कि ठग व्हाट्सऐप जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लोगों को फंसाते हैं. इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है. एक गलत क्लिक आपके मेहनत की कमाई पर पानी फेर सकता है