जानें किस देश से जुड़ा है जलेबी का असली इतिहास?

जलेबी आज हमारी सबसे प्यारी मिठाइयों में से एक है, लेकिन इसका जन्म भारत में नहीं हुआ था. इसका सफर काफी दिलचस्प है.

जलेबी की जड़ें मध्य-पूर्व और फारस से जुड़ी हैं. वहां इसे ‘जलाबिया’ कहा जाता था और यह थोड़ा अलग अंदाज़ में बनाई जाती थी.

10वीं से 12वीं सदी के बीच विदेशी व्यापारी जलाबिया को भारत लेकर आए. यहीं से इसकी असली यात्रा शुरू हुई.

शुरुआत में जलेबी मैदा से नहीं, बल्कि गेहूं के साधारण घोल से बनाई जाती थी. इसे चीनी नहीं, गुड़ की चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता था.

भारत आने के बाद इसका नाम और तरीका दोनों बदले. लोकल मसाले, घी और देसी अनाज जुड़े, जिससे इसका स्वाद बिल्कुल अलग हो गया.

मुगल काल में जलेबी की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ी. उस समय यह शाही दावतों और त्योहारों की खास मिठाई बन गई.

धीरे-धीरे जलेबी भारत के हर कोने में छा गई. हर जगह इसका अपना लोकल स्टाइल और तरीका देखने को मिलता है.

आज जलेबी सिर्फ मिठाई नहीं, हमारी परंपरा, त्योहारों और खुशियों का हिस्सा बन चुकी है. हर उम्र का इंसान इसे पसंद करता है.

जलेबी की कहानी बताती है कि कैसे एक विदेशी मिठाई भारत की पहचान बन गई. अब यह हमारी संस्कृति, थाली और स्वाद का हिस्सा है.