पाकिस्तान की वो जगह जहां रहती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं, लंबी उम्र के पीछे छिपे है कई राज
पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान की हुनजा घाटी को धरती का स्वर्ग कहा जाता है. यहां की वादियां, बर्फीली चोटियां और सबसे खास यहां की महिलाओं की अनोखी खूबसूरती दुनिया भर में चर्चा का विषय है.
हुनजा वैली की महिलाएं अपनी खूबसूरती और लंबे जवानी की चर्चा दुनिया भर में होती है. 60-70 साल की उम्र में भी उनका चेहरा बिना झुर्रियों के, एकदम चमकदार नजर आता है.
इन खूबसूरती के पीछे कई राज छिपा है यहां की ताज़ी हवा, साफ पानी और ऑर्गेनिक खाने में.यहां की लाइफस्टाइल इतनी हेल्दी है कि उम्र का असर चेहरों पर दिखता ही नहीं.
यहां की महिलाएं खुबानी, चेरी, सेब जैसे ताज़े फल खाती हैं.खासकर खुबानी और उसका तेल उनकी खूबसूरती का सबसे बड़ा राज माना जाता है.
उनका खान-पान बहुत सादा होता है –कम तेल-मसाले, ज्यादा सब्जियां, दालें, जौ और बाजरा. पैक्ड फूड और मीठा लगभग नहीं खाते.
हुनजा की महिलाओं की लाइफस्टाइल बहुत एक्टिव है. वो रोज़ पैदल चलती हैं, खेतों में काम करती हैं और मेहनत वाला जीवन जीती हैं. जिम की ज़रूरत ही नहीं पड़ती.
यहां का बर्फीले ग्लेशियरों से आता हुआ शुद्ध और मिनरल्स से भरपूर पानी उनकी त्वचा को हमेशा जवां बनाए रखता है.
तनाव से दूर, सादा और खुशहाल जीवन जीने की वजह से उनकी सेहत और चमक बरकरार रहती है. यही वजह है कि वे 90 से 100 साल तक जी लेती हैं.
हुनजा घाटी सिर्फ खूबसूरती नहीं, बल्कि लंबी उम्र और तंदुरुस्ती की मिसाल है. यहीं से मिलता है सबक – प्रकृति के करीब रहो, हेल्दी खाओ और मुस्कुराते रहो.