क्या आपके PAN कार्ड से किसी ने ले लिया लोन? ऐसे करें तुरंत जांच और बचाव!

आज के डिजिटल युग में PAN कार्ड एक अहम पहचान पत्र बन गया है, जिसका इस्तेमाल वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग और टैक्स भरने जैसे कार्यों में होता है

लेकिन इसी का फायदा उठाकर साइबर अपराधी धोखाधड़ी करने लगे हैं। कई मामलों में देखा गया है कि जालसाज किसी व्यक्ति की PAN डिटेल्स चुराकर फर्जी लोन निकाल लेते हैं

इसका पता तब चलता है जब उसका CIBIL स्कोर गिरने लगता है या बैंक से रिकवरी कॉल आने लगते हैं

ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें. इसके लिए आप Paytm, Paisabazaar, BankBazaar या CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप का सहारा ले सकते हैं

यहां आपको अपने PAN नंबर और मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा, जिसके बाद आप देख सकते हैं कि आपके नाम पर कोई अज्ञात लोन तो नहीं चल रहा

अगर आपको किसी अनचाहे लोन की जानकारी मिले, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें और संबंधित बैंक को भी सूचित कर सकते हैं

इसके साथ ही PAN कार्ड से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सुरक्षित रखें