बड़े काम के हैं पपीते के बीज, कही आप फेंक तो नहीं देते?

पपीता केवल एक फल नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे 'अमृतफल' कहा गया है. यह वात, पित्त, कफ संतुलित करता है.

आयुर्वेद के अनुसार पपीते के पत्ते और बीज भी किसी औषधि से कम नहीं हैं.

पपीते में 'पपैन' एंजाइम होता है. यह पाचन को सुधारता है और आंतों की गंदगी साफ कर डिटॉक्स करता है.

अगर बुखार या डेंगू से प्लेटलेट्स गिर गई हैं, तो पपीते के पत्तों का रस पिएं. यह खून को शुद्ध करता है.

पपीते के गूदे में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. यह स्किन के दाग-धब्बों को मिटाकर नेचुरल ग्लो लाता है.

बाल तेजी से झड़ रहे हैं? पपीते के बीजों का पेस्ट बनाकर बालों की जड़ों में लगाएं.

पपीते में भरपूर विटामिन C होता है. इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

मासिक धर्म में होने वाले दर्द और ऐंठन के लिए पपीता रामबाण है. यह ब्लड फ्लो को ठीक करता है.

पपीते का बीज पेट के कीड़ों को मारने और लिवर को स्वस्थ रखने में दवा की तरह काम करता है.

अगली बार पपीता लाएं, तो उसके बीज न फेंकें. फल, पत्ते और बीज तीनों का सही इस्तेमाल करें.