परिणीति ने बताए खुशी के राज, जानें कैसे फॉलो करें 'सेल्फ लव' मंत्र?
परिणीति ने नोट लिखकर प्रशंसकों को जीवन को सादगी और सकारात्मकता के साथ जीने की सलाह दी है.
अपने शरीर की आलोचना करना बंद करें. यह आपकी सबसे बड़ी पूंजी है, इसके प्रति दयालु बनें.
उन्होंने आग्रह किया कि अपने शरीर को बेहतर पोषण दें और इसे सक्रिय रखें.
हमें छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेना बंद कर देना चाहिए. वर्तमान में जीना ही मानसिक शांति का असली रास्ता है.
बाहर निकलें, खुले आसमान को देखें और सूरज की रोशनी को महसूस करें. प्राकृतिक सुकून पर जोर दिया.
स्मार्टफोन की लत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने लिखा कि अपना फोन नीचे रखें और सचमुच लोगों के साथ रहें.
अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं और उनसे खुलकर अपने प्यार का इजहार करें. अपनों का साथ अनमोल है.
किसी की मदद करना या किसी को प्यार भरा नोट लिखना वह खुशी देता है जो दौलत नहीं खरीद सकती.
जो चीजें या काम आपको मानसिक रूप से थका देते हैं, उन्हें 'ना' कहना सीखें. अपनी शांति को प्राथमिकता दें.
जीवन की हर समस्या को तुरंत सुलझाना अनिवार्य नहीं है. जरूरी यह है कि आप खुशी के लिए बदलाव का साहस रखें.