सेहत का खजाना है परवल, जानें गर्मियों में खाने के फायदे

गर्मियों के मौसम में परवल की सब्जी शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने की शक्ति भी रखती है.

अगर आप कब्ज, गैस या अपच से परेशान हैं तो परवल में मौजूद भरपूर फाइबर फायदेमंद है.

यह प्रोटीन, विटामिन-A और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत माना जाता है.

यह भोजन से संतुष्टि दिलाता है और शरीर के पित्त व कफ दोष को संतुलित करता है.

यह ब्लड शुगर और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में सहायक है.

परवल में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो खून को शुद्ध करते हैं. पीलिया जैसे रोगों में यह लाभकारी है.

परवल में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता जो वेट लॉस में मदद करता है.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह रौनक बढ़ाता है और मुँहासों व खुजली में आराम देता है.

इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं.

आयुर्वेद के अनुसार, परवल शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करता है और प्यास को बुझाने में मदद करता है.

किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या में इसके सेवन से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.