सेंधा नमक और फुट सोक से घर पर करें पेडीक्योर, चमक उठेंगे पैर

शैंपू वाले पानी की जगह सही 'फुट सोक' का उपयोग पैरों की त्वचा को गहराई से मुलायम बनाता है, जिससे डेड स्किन आसानी से निकल जाती है.

सही फुट सोक से पैरों का दर्द दूर होता है, ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, थकान मिटती है और बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया खत्म होते हैं.

मैग्नीशियम से भरपूर इप्सम सॉल्ट पैरों की मांसपेशियों को आराम देता है और लंबे समय तक खड़े रहने वालों की सूजन कम करता है.

सोडियम पॉलीएक्रिलेट और एलोवेरा युक्त जेली पेडीक्योर त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है और सख्त कैलस को बिल्कुल नरम कर देता है.

सेंधा नमक सख्त एड़ियों की डेड स्किन हटाता है, नाखूनों का पीलापन दूर करता है और पैरों के दर्द व अकड़न से राहत दिलाता है.

गुलाब की पंखुड़ियां पैरों को नेचुरल गुलाबी निखार देने के साथ-साथ अरोमा थेरेपी से मूड और मानसिक तनाव को बेहतर बनाती हैं.

मॉनसून में या लंबे समय तक जूते पहनने से पैरों में होने वाले पसीने और बदबू को बेकिंग सोडा व सिरका पूरी तरह खत्म कर देते हैं.

फुट सोक से त्वचा काफी मुलायम हो जाती है, जिसके बाद स्क्रैपर या प्युमिस स्टोन से स्क्रब करके डेड स्किन और कैलस को आसानी से निकाला जा सकता है.

अगर पैरों में कोई कट, एग्जिमा, घाव या स्किन इन्फेक्शन की समस्या हो, तो पेडीक्योर सोक करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें.