ठंडियों में रूसी और खुजली से हैं परेशान? सदाबहार के ये नुस्खे करें इस्तेमाल

आजकल प्रदूषण और तनाव के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं. महंगे प्रोडक्ट छोड़िए, प्रकृति में है इसका इलाज—वो है सदाबहार का फूल.

कैथेरन्थस रोजियस नामक यह सुंदर पौधा आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है. यह ठंडा होता है और रक्त शुद्ध करने वाला माना गया है.

इसमें पाए जाने वाले एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व सिर की खुजली और डैंड्रफ (रूसी) जैसी समस्याओं से बचाते हैं.

ताजे फूलों को नारियल या जैतून के तेल में धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं. तेल छानकर लगाएं, इससे सफेदी की प्रक्रिया धीमी होती है.

सदाबहार के फूल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है और हेयर फॉल कम होता है.

5-6 सदाबहार और 2 गुड़हल के फूलों को गुलाब जल और दही के साथ पीस लें. यह मास्क जड़ों को मजबूती देता है और टूटना रोकता है.

गुड़हल और सदाबहार दोनों में विटामिन सी होता है. यह मास्क बालों की खोई हुई चमक लौटाने में और जड़ों को पोषण देने में मदद करता है.

बालों का झड़ना रोकने के लिए, सदाबहार फूलों को एलोवेरा जेल और शहद के साथ मिलाकर मास्क बनाएं.

एलोवेरा नमी देता है और शहद बालों को मुलायम बनाता है. तीनों का मेल बालों को लंबा और घना बनाने में मददगार साबित होता है.

महंगे प्रोडक्ट्स छोड़कर सदाबहार के फूलों का नियमित इस्तेमाल करें. यह प्राकृतिक तरीका आपके बालों को जड़ से मजबूत और स्वस्थ बनाएगा.