Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर रहेगा अशुभ असर
इस साल पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और 21 सितंबर को समाप्त होंगे. ठीक इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद खास और असरदार माना जा रहा है.
चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 1 बजकर 26 मिनट तक चलेगा. यानी करीब 3 घंटे 28 मिनट तक इसकी छाया रहेगी.
ये चंद्र ग्रहण भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, फिजी और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा. इस वजह से इसका असर कई जगहों पर महसूस किया जाएगा.
ज्योतिष के अनुसार, पितृ पक्ष में लगने वाला ये चंद्र ग्रहण बेहद अशुभ माना जा रहा है. खासतौर पर चार राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
सिंह राशि वालों के लिए ये समय मुश्किलें खड़ा कर सकता है. बिजनेस में नुकसान, कामकाज में रुकावट और अनचाही टेंशन बढ़ सकती है.
कर्क राशि वालों को इस समय पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. खर्चे अचानक बढ़ेंगे और नया काम शुरू करना नुकसानदायक साबित हो सकता है.
मकर राशि वालों के लिए परिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं. रिश्तों में खटास आ सकती है और छोटी-छोटी बातों पर बहस से तनाव भी बढ़ सकता है.
कुंभ राशि वालों को इस ग्रहण के दौरान मन की शांति बनाए रखनी होगी. बिना वजह की चिंता और धोखे का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी ज़रूरी है.
कुल मिलाकर, इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष में आ रहा है और ये समय कुछ राशियों के लिए चुनौती लेकर आएगा. सावधानी और संयम ही इसका उपाय है.