सर्दिया में 'सुस्त' हो जाता है खून! 5 उपाय आएंगे काम

सर्दियों में तापमान गिरते ही रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और रक्त का संचार धीमा हो जाता है.

यह थकान, आलस और मांसपेशियों में जकड़न का कारण बनता है और दिल पर दबाव पड़ता है.

हाथ-पैरों में झनझनाहट, शरीर गर्म न होना, चेहरे-होठों पर रूखापन कमजोर सर्कुलेशन का संकेत है.

दिल का तेज धड़कना, बेचैनी, हाई ब्लड प्रेशर, सुबह भारीपन और चक्कर इसके गंभीर लक्षण हैं.

सर्दियों में खाने से पहले और बाद में गुनगुना पानी पीने से रक्त संचार बेहतर होता है.

शरीर में जकड़न होने पर गर्म तासीर वाले तेल से मालिश करें.

मालिश से मांसपेशियों में खून का दौरा बढ़ता है और दर्द से राहत मिलती है.

रोज़ाना हल्की धूप लें. यह विटामिन D देने के साथ शरीर को गर्माहट देती है, जिससे नसें खुलती हैं.

शरीर गर्म रखने के लिए तिल, गुड़, लहसुन-प्याज का सूप, मूंगफली और केसर खाएं.

भारी भोजन से बचें और ताजा खाना खाएं. रोज हल्की एक्सरसाइज और प्राणायाम करें.

अदरक और दालचीनी के काढ़े का सेवन करें, यह खून को पतला और गर्म रखता है.

बुजुर्गों को यह समस्या ज़्यादा होती है. उन्हें गर्म कपड़ों से ढककर रखें और तनाव से दूर रखें.