कसरत के बाद गाय के दूध से क्या होता है असर? सामने आई चीनी वैज्ञानिकों की रिसर्च

बढ़ती उम्र के साथ लोग कसरत करना कम कर देते हैं और खान-पान में लापरवाही बरतते हैं.

इसका सीधा असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है, जो धीरे-धीरे लाचार और कमजोर होने लगती हैं.

चीनी वैज्ञानिकों की एक नई स्टडी 'जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड एजिंग' में पब्लिश हुई है.

इसमें बुजुर्गों को फ्रैक्चर और हड्डियों की कमजोरी से बचाने का एक बेहद आसान तरीका बताया गया है.

रिसर्च के अनुसार, बुजुर्ग वर्कआउट के बाद एक गिलास दूध पीने की आदत डालें तो फ्रैक्चर का खतरा कम होता है.

वैज्ञानिकों ने पाया कि दूध में मौजूद प्रोटीन हड्डियों की मजबूती में अहम भूमिका निभाता है.

इस स्टडी में 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के 82 स्वस्थ वयस्कों को शामिल किया गया.

इन सभी ने आठ हफ्ते तक लगातार व्यायाम (रेजिस्टेंस और बैलेंस ट्रेनिंग) किया.

7 से 8 ग्राम प्रोटीन के लिए कसरत के बाद एक ग्रुप को 240 ml गाय का लो-फैट दूध दिया गया और दूसरे को सोया मिल्क.

प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट बैलेंस के लिए, दूध पीने वाले दोनों ग्रुप्स को कसरत के बाद 60 ग्राम शकरकंद भी खिलाए गए.

आठ हफ्तों के बाद चौंकाने वाले असर उन बुजुर्गों में देखे गए, जिन्होंने कसरत के बाद गाय का दूध पिया था.

गाय का दूध पीने वाले बुजुर्ग पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव हो गए. मजबूती भी काफी ज्यादा मजबूत पाई गई.

बढ़ती उम्र कोई बीमारी नहीं है. हल्की कसरत के बाद गाय का दूध पीते हैं तो आप फ्रैक्चर के खतरे से बचे रह सकते हैं.