क्या है PPF के 5 तारीख का नियम? जान गए तो नहीं होगा घाटा

नौकरीपेशा लोगों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) बेहद लोकप्रिय है. लेकिन इसमें 2 बड़ी गलतियां आपका भारी नुकसान करा सकती हैं.

आप मात्र 500 रुपये से अपना PPF खाता खोल सकते हैं. फिलहाल इस सरकारी स्कीम पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है.

हर महीने की 5 तारीख से आखिरी दिन के बीच मौजूद सबसे कम बैलेंस पर ही ब्याज की गणना होती है. इसलिए 5 तारीख तक पैसा जरूर जमा करें.

यदि आप किसी महीने की 5 तारीख के बाद PPF खाते में रकम जमा करते हैं, तो आपको उस पूरे महीने का ब्याज नहीं मिलता.

5 अप्रैल या उससे पहले 1.5 लाख रुपये जमा करने पर 7.1% की दर से एक साल में करीब 10,650 रुपये का पूरा ब्याज मिलता है.

अगर यही 1.5 लाख रुपये 20 अप्रैल को जमा किए जाएं, तो सिर्फ 11 महीने का ब्याज (9,762.50 रुपये) मिलेगा. यानी सीधे 887.50 रुपये का नुकसान!

PPF खाते को सक्रिय रखने के लिए हर वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये जमा करना अनिवार्य है, वरना खाता निष्क्रिय हो जाता है.

निष्क्रिय हो चुके PPF खाते को फिर से एक्टिव कराया जा सकता है. इसके लिए बकाया न्यूनतम राशि के साथ निर्धारित पेनल्टी जमा करनी होगी.

PPF खाते की परिपक्वता अवधि 15 साल होती है. इसके बाद आप इसे निवेश के साथ या बिना निवेश किए 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं.

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश की गई रकम, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि तीनों पूरी तरह टैक्स-फ्री हैं.