प्रेग्नेंसी में 'सीने की आग' कर रही है परेशान? तुरंत राहत देंगे ये 5 घरेलू उपाय

गर्भावस्था में सीने में जलन और उल्टी जैसी समस्याएं माओं को परेशान कर देती हैं.

एक साथ ज्यादा खाने से बचें. थोड़े-थोड़े समय में कम मात्रा में भोजन करें. इससे पाचन ठीक रहता है.

मिर्च-मसाले, ऑयली खाना और कॉफी जलन का बड़ा कारण हैं. यहां तक कि खट्टे फल भी जलन बढ़ा सकते हैं.

थकान होती है, लेकिन खाना खाते ही बिस्तर पर न लेटें. कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखें.

दिन भर में खूब सारा पानी पीएं. यह पाचन में मदद करता है और एसिड को शांत करके सीने की जलन रोकता है.

टाइट कपड़े पेट पर दबाव डालते हैं, जिससे जलन बढ़ती है. कॉटन और खुले कपड़े ही पहनें.

अपनी डाइट में केला, दही और ओट्स शामिल करें. ये नेचुरल तरीके से एसिडिटी कम करते हैं.

नारियल पानी की तासीर ठंडी होती है. यह सीने में जलन से तुरंत राहत दिलाने में सबसे कारगर है.

अगर जलन बहुत ज्यादा है और घरेलू उपायों से आराम नहीं मिल रहा, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.