घर पर बनाएं बंगाल की खस्ता 'राधावल्लभी पूड़ी', नोट करें यह आसान रेसिपी

बोरिंग नाश्ते से पाएं छुटकारा और रविवार की सुबह बनाएं बंगाल की प्रसिद्ध और खस्ता 'राधावल्लभी पूड़ी'.

जीरा और सौंफ को धीमी आंच पर भूनकर हींग के साथ पीस लें, यही पूड़ी का असली स्वाद बढ़ाएगा.

भिगोई हुई उड़द दाल को बिना पानी के एकदम महीन पीस लें; यह आटा गूंथने और स्टफिंग दोनों में काम आएगी.

मैदे में भुना मसाला, नमक, अदरक-मिर्च पेस्ट, 2 चम्मच पिसी दाल, चीनी और तेल का मोयन डालकर आटा गूंथ लें.

पैन में तेल गर्म करके अदरक-मिर्च पेस्ट, बची दाल और भुना मसाला डालकर सूखा होने तक भून लें.

आटे की मध्यम लोई बनाकर कटोरी का आकार दें, उसमें तैयार दाल की स्टफिंग भरकर चारों तरफ से अच्छे से बंद करें.

स्टफ्ड लोई पर हल्का सा तेल लगाकर बेलें, ध्यान रखें कि पूड़ी फटे नहीं वरना तेल अंदर चला जाएगा.

कड़ाही में तेल तेज गर्म करें और पूड़ी डालकर कलछी से दबाएं. दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.

गुब्बारे जैसी फूली और खस्ता राधावल्लभी पूड़ी को गरमा-गरम आलू की रसेदार सब्जी या छोलों के साथ सर्व करें.