ठंडियों की सुपरफूड है मूली! रोज सुबह खाने से मिलेंगे 5 जादुई फायदे
बाज़ारों में आसानी से मिलने वाली मूली सिर्फ एक आम सब्ज़ी नहीं है. आयुर्वेद में इसे 'मूलिका रसायन' कहा गया है.
मूली कफ और वात दोष को संतुलित करती है. यह पाचन शक्ति बढ़ाती है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर करती है.
पेट में भारीपन, गैस या अपच की समस्या में मूली का रस वरदान है. यह पाचन सुधारता है और टॉक्सिन बाहर निकालता है.
सुबह खाली पेट आधा कप मूली का रस पीने से लिवर की सूजन कम होती है और पीलिया जैसी बीमारियों में राहत मिलती है.
मूली का रस और शहद मिलाकर दिन में दो बार लेने से बलगम ढीला होकर आसानी से बाहर निकल जाता है.
मूली एक बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर है. इसका रस शरीर से टॉक्सिन निकालकर फोड़े-फुंसी जैसी समस्याओं से बचाता है.
मूली एक प्राकृतिक मूत्रल औषधि है, जो किडनी स्टोन और यूरिन इंफेक्शन में राहत देती है. ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रखती है.
वजन घटाने वालों के लिए मूली एक हेल्दी विकल्प है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है.
मूली में मौजूद सल्फर, जिंक और विटामिन सी त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं. दांत भी मजबूत होते हैं.
मूली का अधिक सेवन न करें (गैस हो सकती है). रात में मूली खाने से बचें (वात दोष बढ़ा सकती है). हमेशा ताजी मूली ही खाएं.