यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे ने कोच और लोकोमोटिव में कैमरे लगाने का फैसला लिया है.
रेलवे के सभी 74,000 कोच और 15,000 लोकोमोटिव में CCTV कैमरे लगाने का काम किया जाएगा.
हर कोच में 4 आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे.
हर लोको में 6 आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे.
इंजन के आगे, पीछे और दोनों तरफ एक‑एक कैमरा होगा. साथ ही आगे और पीछे के केबिन में कैमरा लगेगा. दो डेस्क माउंटेड माइक्रोफोन भी शामिल होंगे.
ये कैमरे कोच के आम आवाजाही वाले हिस्सों में लगेंगे, ताकि यात्रियों की निजता भी बनी रहे.
ये आधुनिक कैमरे तेज रफ्तार और कम रोशनी में भी साफ फुटेज देंगे.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस परियोजना को हरी झंडी दी.
अश्विनी वैष्णव अधिकारियों से AI तकनीक के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशने को कहा है.
रेलवे के इस फैसले से सुरक्षा और निगरानी को और मजबूती मिलेगी.