त्वचा ही नहीं बालों की समस्या को भी दूर करता है मुनक्का, छिपे हैं कई सौंदर्य राज
मुनक्का भले ही एक छोटा ड्राय फ्रूट हो, लेकिन इसके फायदे काफी बड़े-बड़े हैं. इसे भिगोकर खाने से स्किन चमकदार और शरीर ताकतवर बनता है.
‘मुनक्का’ यानी काली किशमिश, जो अंगूर को सूखाकर बनता है. ये विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.
कई हेल्थ रिपोर्टस के अनुसार, मुनक्का स्किन की हेल्थ सुधारता है. साथ ही आपकी उम्र बढ़ने के लक्षण भी कम करता है.
वहीं अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो सुबह भिगोया हुआ मुनक्का और उसका पानी पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है.
एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C से भरपूर मुनक्का इम्युनिटी मजबूत करता है. साथ ही सर्दी-जुकाम से भी बचाता है.
कैल्शियम और मैग्नीशियम की वजह से मुनक्का हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित होता है.
चरक संहिता में लिखा है– मुनक्का में मौजूद आयरन और विटामिन-B त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं.
हाई बीपी वालों के लिए भी मुनक्का का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है.
अगली बार अगर आपका कुछ मीठा स्नैक खाने का दिल हो… तो एक मुट्ठी मुनक्का खाएं जो आपकी त्वचा, बाल और सेहत का राज बन सकता है.