किसानों के लिए खुशखबरी: पक्षियों से फसल बचाएं, 50% सब्सिडी पाएं
राजस्थान सरकार किसानों की मेहनत को पक्षियों से बचाने के लिए 'एंटी-बर्ड नेट योजना' लाई है.
इस योजना के जरिए किसानों को एंटी-बर्ड नेट लगाने पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है.
योजना के तहत एक किसान अधिकतम 5000 वर्ग मीटर क्षेत्र के लिए इस सब्सिडी का लाभ उठा सकता है.
इसका लक्ष्य फलों और सब्जियों को पक्षियों के हमले से बचाना, पैदावार बढ़ाना है.
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान का राजस्थान का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.
किसान के पास खुद की खेती योग्य भूमि, फलोद्यान और सिंचाई की उचित सुविधा होनी चाहिए.
ध्यान रहे! काम तभी शुरू करें जब बागवानी विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति या वर्क ऑर्डर मिल जाए.
काम पूरा होने के बाद विभाग की टीम मौके पर सत्यापन करती है. इसके बाद पैसा खाते में आता है.
आवेदन के लिए आधार/जन आधार कार्ड, जमाबंदी की नकल और अधिकृत फर्म का कोटेशन जरूरी है.
आवेदन ऑनलाइन होगा. आप SSO पोर्टल पर 'राज किसान' पोर्टल के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.
कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने और अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए लाभ उठाएं.