रक्षाबंधन 2025: जानिए इस साल की टॉप ट्रेंडिंग राखियाँ

2025 में राखियों के डिज़ाइनों में आया है शानदार बदलाव। परंपरा के साथ जुड़ा फैशन और ट्रेंड, बन रहा है हर बहन की पहली पसंद.

 कुंदन और ज़रदोज़ी राखियाँ शाही लुक वाली ये राखियाँ बहनों को रॉयल टच देती हैं, पारंपरिक वस्त्रों के साथ ये राखियाँ बेहद आकर्षक लगती हैं.

मिनिमल बीड राखी जो भाई सिंपल और एलिगेंट चीजें पसंद करते हैं, उनके लिए ये राखी एकदम परफेक्ट है, हल्की, स्टाइलिश और रोज़मर्रा के लिए भी उपयुक्त.

इको-फ्रेंडली राखी अब बहनें भी पर्यावरण को लेकर सजग हैं बीज से बनी राखियाँ जिन्हें लगाने पर पौधे उगते हैं – एक नया और सुंदर संदेश देती हैं.

 बोहो-शिक राखियाँ फैशन फॉरवर्ड बहनों की पसंद – बोहो राखियाँ टैसल, सीप, मिरर वर्क और एथनिक स्टाइल में तैयार ये राखियाँ हर किसी की नज़रें खींचती हैं

 ब्रैसलेट स्टाइल राखियाँ अब राखी सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि पहनने लायक स्टाइलिश गहना बन गई है गोल्ड और सिल्वर प्लेटेड ब्रैसलेट राखियाँ युवाओं में बेहद लोकप्रिय हो रही हैं

ईविल आई बीड राखियाँ ब्लू बीड और ईविल आई डिज़ाइन 2025 में सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं यह नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा करने का प्रतीक माना जाता है.

 पर्सनलाइज़्ड राखियाँ भाई का नाम, फोटो या कोई खास मैसेज – पर्सनलाइज़ की गई राखियाँ इस साल का सबसे इमोशनल ट्रेंड हैं हर भाई-बहन के रिश्ते की झलक इनमें दिखती है

स्पिरिचुअल राखियाँ ओम, रुद्राक्ष, मंत्रों और पवित्र चिन्हों वाली राखियाँ उन भाइयों के लिए जो आध्यात्मिक और धार्मिक प्रवृत्ति के हैं

अब राखी सिर्फ धागा नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस है. बहनें राखी के साथ स्किनकेयर किट, स्नैक्स हैंपर, चाय बॉक्स या पर्सनल नोट्स भेजना पसंद कर रही हैं.