Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर कौन सी उंगली से करें तिलक, जानें उनसे जुड़े कुछ नियम

हर वर्ष श्रावण मास का समापन रक्षाबंधन के पवित्र पर्व के साथ होता है और इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा.

इस त्योहार पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र  यानी राखी बांधते हुए उसके सुखी जीवन की कामना करती है और इसके साथ ही भाई उसकी रक्षा करने का वादा करता है.

राखी बांधने से पहले बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है, जिसे लगाते समय बहनों को कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

अगर भाई बड़ा है और बहन छोटी है तो आपको अपनी छोटी उंगली (अनामिका)से तिलक लगाना चाहिए जिस पर सगाई की अंगूठियां भी पहनी जाती हैं.

भाई छोटा है और बहन बड़ी है तो बहन को अपने अंगूठे से तिलक लगाना चाहिए.

बहनों को तिलक हमेशा सीधा लगाना चाहिए, तिरछा नहीं और तिलक के बाद चावल जरूर लगाना चाहिए वरना  इसके बिना तिलक अधूरा माना जाता है.

शास्त्रों के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन जो बहन तिलक के लिए दाहिनी उंगली का चयन करती है, उसके भाई के जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है.