आज रात दिखेगा जादुई स्ट्रॉबेरी मून, अगर चूके तो करना पड़ेगा 18 साल का इंतजार
11 जून की रात होगी सबसे खास दिखेगी साल की सबसे रहस्यमयी और खूबसूरत खगोलीय घटना.
जून की इस पूर्णिमा में प्रकाश अपने चरम पर पहूंच जाएगा जिसे पारंपरिक रुप से स्ट्रॉबेरी मून कहते है.
जून माह के इस पूर्णिमा पर चांद कुछ अलग ही अहसास कराएगा क्योंकि इस दिन चांद
मेजर लूनर स्टैंडस्टिल
की स्थिति में होगा.
इस घटना के समय चांद आसमान में सामान्य से ज्यादा नीचा नजर आता है जो चांद की रोशनी में चार चांद लगा देता है.
इसका नाम अमेरिकी जनजातियों द्वारा रखा गया है क्योंकी यह मौसम उत्तरी अमेरिका के पूर्वोत्तर भागों में स्ट्रॉबेरी की कटाई का होता है.
जून में स्ट्रॉबेरी पक कर तैयार हो जाती है इसलिए खेतों से स्ट्रॉबेरी को काटने का यह सबसे सही महीना होता है.
वैज्ञानिकों के अनुसार इस घटना से चंद्रमा की रोशनी में सुनहरी चमक आ जाती है और इसके बाद यह नजारा 2043 में देखने को मिलेगा.
बीबीसी के अनुसार यह दुर्लभ घटना 18.6 साल में होती है जिसका प्रभाव पूर्णिमा के दौरान सबसे अधिक दिखाई देता है.
भारत में यह अद्भुत दृष्य बुधवार को सूर्यास्त के बाद गर्म चमक के साथ दिखाई देगा जो दिल्ली-मुबई जैसे शहरों में शाम 7 बजे के बाद दिखेगा.