गर्मी और लू का काल है 'कच्चा आम', जानें इसके जादुई फायदे

देशभर में बढ़ते तापमान और लू के बीच 'कच्चा आम' यानी कैरी आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

कच्चा आम शरीर को हाइड्रेटेड और तरोताजा रखने का सबसे पुराना और प्रभावी प्राकृतिक तरीका है.

NHM के अनुसार, गर्मियों में कच्चा आम खाने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है और शरीर ठंडा रहता है.

कच्चे आम में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स पानी का स्तर बनाए रखते हैं और थकान दूर करते हैं.

गर्मियों में कच्चा आम पाचन एंजाइम्स को सक्रिय कर भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है.

कच्चे आम में मौजूद 'प्रीबायोटिक्स' आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं. इससे इम्युनिटी मजबूत होती है.

कैरी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित कर दिल का सेहतमंद रखता है.

कच्चे आम को उबालकर उसका 'पन्ना' बनाकर पीना गर्मियों का सबसे ताज़गी भरा अनुभव है.

आप कच्चे आम को पुदीने के साथ चटनी के रूप में या सलाद में काटकर भी शामिल कर सकते हैं.

नमक, काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाकर कच्चा आम खाने से पाचन संबंधी विकारों में तुरंत लाभ मिलता है.

अत्यधिक मात्रा में सेवन से बचें. जिन्हें पहले से बहुत ज्यादा एसिडिटी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसे खाना चाहिए.