मच्छरों को मात देने के 7 घरेलू तरीके
बारिश के दिनों में मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है. इससे बीमारी भी बढ़ने लगती है.
आइये घर से मच्छरों को भागाने के घरेलू तरीके जानते हैं.
एक कटोरी में कपूर के टुकड़े रखकर कमरे में खुला छोड़ दें.
लहसुन का अर्क पानी में मिलाकर कमरे में स्प्रे करें.
नींबू के रस में लौंग मिगाएं और इसे अपने कमरे में रखें.
लैवेंडर, टी ट्री और नीम का तेल इन्हें पानी में मिलाकर स्प्रे करें.
पुदीने का तेल की शीशी का ढक्कन खोलकर कमरे में रखें या पानी में मिलाकर स्प्रे करें.
नारियल तेल में मिलाकर शरीर पर लगाने से मच्छर दूर रहेंगे.
प्याज से निकलने वाली सल्फर की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती. इसे काटकर कमरे में रखें.