गणतंत्र दिवस पर सेहत की चाबी, 'तिरंगा डाइट' से दूर होंगी बीमारियां
हमारा तिरंगा केवल देशभक्ति ही नहीं जगाता, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा भी देता है. इसे 'तिरंगा भोजन' कहते हैं.
केसरिया रंग के फल-सब्जियां (संतरा, पपीता, गाजर) और दालें विटामिन A और C से भरपूर होती हैं. ये आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं.
सफेद रंग (चावल, दही, नारियल, पनीर) शरीर को ऊर्जा देता है. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है.
हरा रंग (पालक, मेथी, ब्रोकली, अंगूर) शरीर को डिटॉक्स करता है. इसमें मौजूद आयरन और विटामिन K खून और दिल की सुरक्षा करते हैं.
चमकीले रंग वाले फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. ये कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और स्ट्रोक का खतरा कम करते हैं.
तिरंगा डाइट कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है. कैंसर के जोखिम को भी कम करते हैं.
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यह रंग-बिरंगा भोजन बच्चों को दिन में 3 बार और बड़ों को 2-3 बार जरूर खाना चाहिए.
ये रंग सिर्फ शरीर नहीं, मन पर भी असर डालते हैं. ऐसा भोजन तनाव दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा देता है.
अगर डायबिटीज या मोटापे की समस्या है, तो कम कैलोरी और कम मीठे वाले फलों का चयन करें, लेकिन रंगों से समझौता न करें.
एक स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है. इस गणतंत्र दिवस, तिरंगा आहार अपनाएं और खुद को फिट रखें.