सेहत का तड़का: जान गए भुने जीरे का फायादा तो थैंक यू बोलेगा बॉडी

भारतीय रसोई का जीरा स्वाद ही नहीं, बल्कि पाचन और सेहत का प्राकृतिक रक्षक है.

आयुर्वेद के अनुसार भुना जीरा, कच्चे जीरे से दोगुना फायदेमंद होता है.

भुना जीरा गैस, सूजन, खट्टी डकार और पेट दर्द में तुरंत राहत देता है.

जीरा पानी मेटाबॉलिज्म तेज करता है और मोटापा व पेट की चर्बी कम करता है.

भुना जीरा आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है.

यह हार्मोन बैलेंस करता है, पीरियड्स की समस्या और स्तनपान में फायदेमंद है.

भुना जीरा पाउडर भोजन के बाद चुटकीभर लें या जीरा पानी सुबह पीएं.

छाछ में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से कब्ज और गैस दूर होती है.

दिन में 1–2 चम्मच से ज्यादा न लें, गर्भावस्था और डायबिटीज में सीमित सेवन करें.