सावन में इन दिनों पर करें रुद्राभिषेक, मिलेंगे विशेष फल, बरसेगी महादेव की कृपा
हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत खास माना जाता है. ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित है.
माना जाता है कि जो भक्त पूरे मन से भगवान शिव की अराधना करते हैं, उन पर महादेव की विशेष कृपा होती है.
सावन के महीने में रुद्राभिषेक का काफी महत्व है. कहा जाता है कि सावन के महीने में मन से की गी पूजा का फल जरूर मिलता है.
इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा. ऐसे में चलिए जानते हैं इस बार सावन की कौन-कौन सी तिथियां शुभ हैं.
रुद्राभिषेक एक वैदिक प्रक्रिया है, जिसमें भगवान शिव के रुद्र रूप का अभिषेक दूध, शहद, जल, दही, घी आदि से किया जाता है.
माना जाता है कि रुद्राभिषेक करने से पापों से मुक्ति, दुखों से छुटकारा और महादेव की कृपा प्राप्त होती है.
शास्त्रों के अनुसार रुद्राभिषेक करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति, सफलता, समृद्धि और खुशहाली आती है.
इस बार 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई, 4 अगस्त, 23 जुलाई (सावन शिवरात्रि) और 29 जुलाई (नाग पंचमी) को रुद्राभिषेक करने के लिए शुभ धड़ी मानी गई है.
सावन में रुद्राभिषेक करने से पापों से छुटकारा, आर्थिक उन्नति, स्वास्थ्य लाभ, संतान प्राप्ति, नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा, शिक्षा और करियर में सफलता जैसे लाभ मिलते हैं.