धूप से मजे में चलेगा AC, सरकार से पाएं बंपर सब्सिडी
मानसून की दस्तक के बाद भी देश के कई हिस्सों में उमस वाली भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है.
इस चिपचिपी गर्मी से निपटने के लिए आप सोलर प्लांट सिस्टम (Solar Panel) की मदद से बिना बिजली के भी AC चला सकते हैं.
बाजार में अब ऐसे कई आधुनिक AC आ चुके हैं, जो सीधे सोलर प्लांट से जेनरेट होने वाली बिजली पर आसानी से काम करते हैं.
अगर आप अपने घर में 1 टन का AC सोलर पर चलाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कम से कम 3KW का सोलर पैनल प्लांट लगवाना होगा.
'हाइब्रिड' या 'ऑफ-ग्रिड' सोलर सिस्टम की मदद से आप बिना धूप के, रात के समय भी AC का भरपूर आनंद ले सकते हैं.
इन हाइब्रिड सिस्टम में दमदार बैटरीज लगाई जाती हैं. दिन में धूप से चार्ज होने के बाद ये बैटरीज रात में AC को पावर सप्लाई देती हैं.
केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाने पर मोटी सब्सिडी दी जा रही है.
केंद्र सरकार की इस खास मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आम जनता को अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ मिल रहा है.
उत्तर प्रदेश में सोलर पैनल लगवाने वालों को राज्य सरकार की तरफ से ₹30,000 की एक्स्ट्रा सब्सिडी भी मिल रही है.