भारत से जुड़े सवाल पर रूस ने अमेरिका को धिक्कारा, कहा— बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करो, क्यों भारतीय चुनाव में दखल दे रहे हो

दुनिया के सबसे बड़े देश रूस, जिसके भारत के साथ घनिष्ठ संबंध हैं..उसने अभी दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को धिक्कारा है

रूस ने कहा है कि भारत के लोकसभा चुनाव में अमेरिका रुकावट डालने की कोशिश कर रहा है, उसे ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, "इन दिनों अमेरिका बेबुनियाद आरोप लगाकर भारत का अपमान कर रहा है"

बता दें कि मारिया जखारोवा से 8 मई को खालिस्तानी आतंकी पन्नू के मामले में अमेरिका के भारत पर लगाए आरोपों पर सवाल पूछा गया था

पन्नू मामले में अमेरिका के आरोपों को रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने खारिज करते हुए कहा कि भारत पाक-साफ है

मारिया बोलीं— हम देख रहे हैं अमेरिका भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी कर रहा है, जबकि भारत के खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं किया

रूस ने पन्नू को मारने की साजिश रचने वाले आरोपों को निराधार बताया है, रूस का कहना है कि अमेरिका कई देशों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है