बिना कस्टर्ड पाउडर के बनाएं रसीला साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड! जानें आसान रेसिपी

सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालकर मध्यम आंच पर उबाल आने दें.

उबाल आने पर इसमें आधा कप भिगोया हुआ साबूदाना डालें और लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट ट्रांसपेरेंट होने तक पकाएं.

काजू, बादाम और मखाने को दरदरा पीसकर पाउडर बनाएं. साबूदाना पकने के बाद 2-3 चम्मच यह पाउडर दूध में मिलाएं.

कस्टर्ड में सुंदर रंग व खुशबू के लिए केसर वाला दूध और स्वादानुसार चीनी डालकर 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.

गैस बंद करके मिश्रण को कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. फिर इसे 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.

अपनी पसंद के ताजे फल जैसे सेब, केला, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और अनार के दाने छोटे टुकड़ों में काट लें.

फ्रिज से कस्टर्ड निकालकर उसमें कटे हुए ताजे फल और बारीक कटे काजू, बादाम, पिस्ता मिलाएं.

सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाएं. ध्यान रखें कि गरम कस्टर्ड में फल न डालें, वरना कस्टर्ड पतला हो जाएगा.

ठंडे-ठंडे साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड को अनार के दानों और पिस्ता से सजाकर व्रत में गरमा-गरम या चिल्ड सर्व करें.